भांटीगढ़ में जलाभिषेक करने सैकड़ों शिवभक्त पहुंचते हैं
महाशिवरात्रि भाठीगढ़ शिव मंदिर जलाभिषेक

Cg news hindi मैनपुर । ब्लॉक मुख्यालय से 3 किमी दूरी पर स्थित धर्म स्थली सिद्धेश्वर महादेव भाटीगढ़ में शिव भक्तों के द्वारा माघी स्नान के बाद जल अभिषेक करने काफी संख्या में पहुंचेंगे। यह परंपरा लंबे अरसे से आ रही है। सिद्धेश्वर महादेव भाटीगढ़ एक प्रसिद्ध महादेव है जहां लोग पुण्य स्नान कर जल अभिषेक करते हैं। वही नारियल, गुलाल, पुष्प अर्पित कर मनोकामना की मन्नत मांगते हैं। वहीं संतान प्राप्ति, दुख संकट इत्यादि के समय में सिद्धेश्वर महादेव से प्रार्थना कर आशीर्वाद लेते हैं।