मैनपुर सामान्य सभा मे अध्यक्ष अनुपस्थित माहौल गरमाया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया बताई गई, काम जल्द कराने कहा गया

सीजी न्यूज़ हिंदी मैनपुर। जनपद पंचायत मैनपुर में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक में जनपद उपाध्यक्ष सहित सभी सभापति उपस्थित रहे। इस बैठक में विशेष चर्चा के दौरान बंद योजनाओं की राशि उपयोग के संबंध में प्रस्ताव अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पूर्व में स्वीकृत हैंडपंप की संबंध में जानकारी लिया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष नूर मती मांझी अनुपस्थित रहे। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी टोप्पो जरूरी काम से बैठक छोड़कर निकल जाने से कुछ समय के लिए माहौल गरम हो गया।
पूर्व जनपद सदस्यों ने मांग किया कि वर्ष 2022 की बोर खनन को 2023 में जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं संचार एवं संकरण समिति के सचिव द्वारा बैठक नहीं लिया जा रहा है। इसलिए सचिव को परिवर्तन करने पर कार्यवाही होनी चाहिए। शिक्षा विभाग ने आत्मानंद विद्यालय की जानकारी दी। छात्रवृत्ति पाठ्यपुस्तक स्वीकृत पद भरे जाने की जानकारी दी गई। महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी में किए जा रहे सुविधाएं, गैस सिलेंडर की जानकारी दी गई।
वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया को भी बताया गया । सुपरवाइजर अपने फील्ड में एवं मुख्यालय में निवास नहीं करते हैं। इसलिए उनका वेतन भुगतान नहीं किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। वन परीक्षेत्र अधिकारियों के द्वारा वन विभाग की जानकारी दी गई। खाद्य विभाग की आरती यादव द्वारा जानकारी दी गई है। वहीं 129 शिक्षाकर्मी की बर्खास्तगी की मांग अगले सामान्य सभा में करने की बात सदस्यों के द्वारा की जा रही है।
बैठक में चंद्र कुमारी राजपूत उपाध्यक्ष, डाकेश्वर नेगी जनपद सदस्य, मनोज मिश्रा, घनश्याम मरकाम, पुनीत सिन्हा, वेदमती कपिल, रवीना मरकाम, भूमि लता यादव, ललिता यादव, सरस्वती बाई, निर्भय सिंह ठाकुर, अरुण सिन्हा, दीपक यादव, केदार डोंगरी, अनुपम आशीष टोप्पो मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनूप साहू, विमल सिन्हा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छबीलाल ध्रुव वन परीक्षेत्र अधिकारी, डोमार साहू वन परीक्षेत्र अधिकारी, चंद्रबली ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी, आरती यादव खाद्य विभाग, यूआर ध्रुवन परीक्षेत्र अधिकारी, दानवीर चिंडा उप वन मंडल अधिकारी, चंद्रहास साहू महिला बाल विकास अधिकारी, शिवकुमार नागे बीआरसीसी, केपी वर्मा मत्स्य विभाग व कोमल प्रसाद बिसेन वन विभाग से उपस्थित रहे।