शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ सकता है: हेमसिंह नेगी

शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ सकता है: हेमसिंह नेगी

Cg news मैनपुर। अखिल भारतीय अमात गोंड समाज भाटीगढ़ राज सर्कल जिड़ार के ग्राम कोनारी में वार्षिक महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देव बुढ़ादेव की पूजा अर्चना कर की गई। इस मौके पर सभापति हेम सिंह नेगी, उपसभापति कन्हैया ठाकुर, अध्यक्षता गुजरात कमलेश, सर्कल अध्यक्ष खोलू राम कोमर्रा, उपाध्यक्ष परशुराम ओटी, सचिव सुखराम नागेश कोषाध्यक्ष खेलन कपिल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुलेश्वरी नागेश, अंजू लता नागेश, तारा बाई मरकाम उपस्थित थे।

समाज के सभापति श्री नेगी ने कहा कि समाज की विकास तब हो सकती है जब तक की शिक्षा की ओर आगे नहीं बढ़ेंगे तो समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। हर क्षेत्र में शिक्षा की आवश्यकता होती है। शिक्षा से ही समाज की विकास पूर्ण संभव है। सर्कल अध्यक्ष श्री कोमर्रा ने समाज के लोगों से अपील की कि समाज में हम सब को एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होना चाहिए। इस दौरान एक वर्ष के आय व्यय की जानकारी भी दी गई। सामाजिक मामलों का निराकरण किया गया।

इस मौके पर टीकम सिंह कपिल, सुंदर कपिल, बिसाहू मरकाम, देव सिंह मरकाम, लखन मरकाम, केशव मरकाम, ओमप्रकाश कोमरी, मनोहर मरकाम, लोकेश नागेश, पद्मन हरी राम, गंगाराम मरकाम, राजकुमार, चैन सिंह मरकाम, सुखचंद मरकाम, मनोहर मरकाम, लोकेश नागेश, शिवचरण नागेश आदि उपस्थित थे।