cgnewshindi.com
November 10, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
छत्तीसगढजांजगीर चम्पा

सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.

दीपक धामेचा
September 25, 2026 2 Mins Read
51 Views
0 Comments

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल में विभिन्न विभागों की जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन एवं आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के उपयोगकर्ता अधिकारियों का  प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सेवा सेतु पोर्टल में जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण एवं सत्यापन करने तथा नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, ईडीएम सुनील कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में  कृषि विभाग की कृषि उर्वरक लाइसेंस, बीज लाइसेंस, कीटनाशक लाइसेंस, बीज लाइसेंस नवीनीकरण, नई किस्म के बीजों को शामिल करने तथा कृषि उपकरण पंप एवं किसान समृद्धि योजना से संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। ग्रामोद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा ग्रामोद्योग इकाइयों के पंजीयन एवं नवीनीकरण संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया बताई गई। इसी प्रकार रेशम विभाग की टसर रेशम विकास एवं विस्तार कार्यक्रम, नैसर्गिक टसर, कोसा उत्पादन विकास योजना, मलबरी रेशम विकास एवं विस्तार कार्यक्रम तथा सेरीकल्चर एड अंडर मलबरी प्लांटेशन से संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

लोक निर्माण विभाग की एमओआरटीएच दिशानिर्देशों के अंतर्गत राज्य राजमार्ग, अनुसूचित सड़क से प्रवेश-निकास हेतु अनापत्ति, अनुमति, दूरी प्रमाण पत्र जारी करना तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भवन रेखा निर्धारण संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया समझाई गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नलकूप खनन की अनुमति, हैंडपंप सुधार की सूचना तथा पेयजल स्रोतों के परीक्षण से संबंधित सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग की स्थानांतरण प्रमाण पत्र आवेदन फार्म संबंधी सेवा तथा राजस्व विभाग की अस्वच्छ  व्यवसाय में कार्यरत परिवार के बच्चों के लिए केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र, सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल/मृत्यु होने के प्रकरण में आर्थिक सहायता तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया बताई गई।

खाद्य विभाग की छत्तीसगढ़ केरोसिन व्यापारी अनुज्ञापन आदेश, 1979 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण, छत्तीसगढ़ नाप्था (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण तथा छत्तीसगढ़ विलायक, रेफिनेट एवं स्लॉप (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नाप-तौल उपकरणों के मूल मुद्रांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। खनिज विभाग की गौण खनिज साधारण रेत के रॉयल्टी पेड अभिवहन पार-पत्र एवं परिवहन हेतु अभिवहन पार-पत्र जारी करने तथा तौल मशीन के खनिज ऑनलाइन पोर्टल से इंटीग्रेशन संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर कैलाश शर्मा की एकतरफा जीत

Next

स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट

Next
October 1, 2026

स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट

Previous
September 25, 2026

मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर कैलाश शर्मा की एकतरफा जीत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कोरबा
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस और झूठी FIR का दावा, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप:
दीपक धामेचा
November 1, 2026
छत्तीसगढ
भू-माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर अजीत बसंत की कार्यशैली की सराहना
दीपक धामेचा
October 2, 2026
छत्तीसगढ
सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.
दीपक धामेचा
September 25, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.