cgnewshindi.com
November 2, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

नहर में मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दीपक धामेचा
November 1, 2026 One Min Read
36 Views
0 Comments

 

कोरबा। जिले में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सायफन नहर पुल के पास पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान इमली डुग्गू निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है। युवक मंगलवार की शाम से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था।

जानकारी के अनुसार, सतीश रजक मंगलवार की शाम बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने सायफन नहर पुल के पास पानी में एक शव तैरते हुए देखा। इसकी सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान सतीश रजक के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नहर तक कैसे पहुंचा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं, तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से परिजनों में शोक का माहौल है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कोरबा नगर निगम आयुक्त पर बदले की भावना से प्रताड़ित करने का आरोप, मुख्यमंत्री से निलंबन और FIR की मांग

Next

निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस और झूठी FIR का दावा, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप:

Next
November 1, 2026

निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस और झूठी FIR का दावा, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप:

Previous
October 27, 2026

कोरबा नगर निगम आयुक्त पर बदले की भावना से प्रताड़ित करने का आरोप, मुख्यमंत्री से निलंबन और FIR की मांग

Related Posts

शोक: नहीं रहे कटघोरा के काशी प्रसाद शर्मा
दीपक धामेचा
November 2, 2026
कोरबा
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस और झूठी FIR का दावा, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप:
दीपक धामेचा
November 1, 2026
कोरबा
नहर में मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
दीपक धामेचा
November 1, 2026
कोरबा
कोरबा नगर निगम आयुक्त पर बदले की भावना से प्रताड़ित करने का आरोप, मुख्यमंत्री से निलंबन और FIR की मांग
दीपक धामेचा
October 27, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.