कोरबा | नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के खिलाफ दीपक धामेचा ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को बदले की भावना से परेशान किया जा रहा है। उनकी दुकान सील करने, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस जारी करने और झूठी FIR में फंसाने का भी दावा किया गया है।
दीपक धामेचा ने आरोप लगाया कि उनकी पंजीकृत एवं डायवर्टेड जमीनों पर बने भवनों के संबंध में लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार संबंधित दस्तावेज पहले ही अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित किए जाने और परिवार को मानसिक व आर्थिक नुकसान होने की बात भी कही है।
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और भवन अधिकारी भूषण उराव को निलंबित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष सिद्ध होने पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि विभिन्न उच्च अधिकारियों और संबंधित संस्थाओं को भेजने का उल्लेख भी किया गया है।
