cgnewshindi.com
November 21, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में चोरों का धावा, 40 हजार की सामग्री पार; महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी गायब

दीपक धामेचा
November 20, 2026 2 Mins Read
14 Views
0 Comments

एनके-1 साइडिंग के सैंपल प्रिप्रेशन और रेफरी रूम को बनाया निशाना, खिड़कियों के फ्रेम से लेकर पंखे, कूलर और सीसीटीवी तक ले गए चोर

कोरबा(CG News)। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात चोरों ने कंपनी परिसर में कई दिनों तक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। एनके-1 साइडिंग स्थित सैंपल प्रिप्रेशन रूम और रेफरी रूम को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 40 हजार रुपये की सामग्री पार कर दी। हैरानी की बात यह है कि चोरी के दौरान चोर अपने साथ अलमारी भी ले गए, जिसमें महत्वपूर्ण आधिकारिक परिवहन एवं निस्तारण संबंधी अभिलेख रखे हुए थे। घटना की रिपोर्ट कुसमुंडा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटनाएं 7 से 13 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में हुईं। एसईसीएल कुसमुंडा के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी के सैंपल प्रिप्रेशन रूम और रेफरी रूम में घुसकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

चोरों ने 7 नवंबर को एनके-1 कोल प्रिप्रेशन रूम से दो एल्युमिनियम सेपरेटिंग वॉल और आठ खिड़कियों के एल्युमिनियम फ्रेम चोरी कर लिए। इस दौरान खिड़कियों के कांच भी तोड़ दिए गए। इसके बाद 10 नवंबर को रेफरी रूम से आठ खिड़कियों के एल्युमिनियम फ्रेम और एक सेपरेटिंग वॉल गायब कर दी गई। 11 नवंबर को फिर से तीन एल्युमिनियम सेपरेटिंग वॉल और तीन खिड़कियों के फ्रेम चोरी किए गए। चोरों ने विद्युत वायरिंग के साथ गुणवत्ता विभाग के कर्मचारियों के उपयोग की सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया।

चोरी का सिलसिला यहीं नहीं थमा। 12 और 13 नवंबर की दरम्यानी रात चोरों ने रेफरी रूम को पूरी तरह खंगाल डाला। यहां से विद्युत तार, दो विद्युत बोर्ड, दो फावड़े, एक लोहे का कोल क्वार्टरिंग डिवाइडर, पांच धातु की ट्रे, पांच कुर्सियां, दो सीलिंग फैन, एक वॉल फैन, दो हैलोजन बल्ब, एक सामान्य लाइट, धातु का रेक, एक कूलर, दो सीसीटीवी कैमरे और एक अलमारी चोरी कर ली गई।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चोरी की गई अलमारी में एसईसीएल के आधिकारिक परिवहन एवं निस्तारण से संबंधित अभिलेख रखे हुए थे। इन दस्तावेजों के गायब होने से विभागीय रिकॉर्ड की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच करने, चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की पहचान करने और चोरी गई सामग्री के साथ महत्वपूर्ण अभिलेखों की बरामदगी कराने की मांग की है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लगातार कई दिनों तक कंपनी परिसर में चोरी की घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में अलर्ट, किसानों और धान खरीदी केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश

Next

कोरबा के अशोक मोदी को मिला ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

Next
November 20, 2026

कोरबा के अशोक मोदी को मिला ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

Previous
November 20, 2026

चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में अलर्ट, किसानों और धान खरीदी केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश

Related Posts

कोरबा
गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.