cgnewshindi.com
November 21, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

कोरबा के अशोक मोदी को मिला ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

दीपक धामेचा
November 20, 2026 3 Mins Read
7 Views
0 Comments

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में मिला सम्मान

धार्मिक, सामाजिक, जनसेवा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में दशकों के उल्लेखनीय योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान

कोरबा(CG News)। कोरबा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक कुमार मोदी को उनके दीर्घकालीन सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आयोजित भव्य अग्र अलंकरण समारोह-2026 में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष और गौरव का माहौल है।

समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघवी तथा गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों के सानिध्य में अशोक मोदी को सम्मानित किया जाना कोरबा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

16 देशों के प्रतिनिधियों और 51 विशिष्ट विभूतियों के बीच मिला सम्मान

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ लगभग 16 देशों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली करीब 51 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। इन प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच अशोक मोदी को सम्मान मिलना उनके वर्षों के सेवाभाव और सामाजिक प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

कार्यक्रम अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।

धार्मिक और सामाजिक सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य

अशोक कुमार मोदी का व्यक्तित्व व्यवसाय के साथ-साथ धार्मिक आस्था, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से धार्मिक आयोजनों, मंदिरों की सेवा, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

श्री सप्तदेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने समाज को धर्म, संस्कार और सेवा से जोड़ने का प्रयास किया है। जरूरतमंदों की सहायता, गरीब एवं वंचित वर्गों के कल्याण तथा जनहित से जुड़े कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

व्यावसायिक क्षेत्र में कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान स्थापित की है। व्यवसाय के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को महत्व देना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। रोजगार के अवसरों के सृजन और सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने की दिशा में भी उनका प्रयास रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन को दे रहे नेतृत्व

अशोक मोदी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले दो वर्षों से उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रदेशभर में विस्तार देने, सामाजिक एकता मजबूत करने और अग्रवाल समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उनका उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करना है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उनके नेतृत्व और सामाजिक योगदान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के लिए भी गौरव का विषय है।

कोरबा सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर

अशोक कुमार मोदी को ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ मिलने पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और अग्रवाल समाज के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

लोगों ने इस उपलब्धि को उनके दशकों के सेवाभाव, समर्पण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताते हुए कहा कि इससे कोरबा नगर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। अशोक मोदी की यह उपलब्धि समाज की सेवा, मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में चोरों का धावा, 40 हजार की सामग्री पार; महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी गायब

Next

कोरबा में भाकपा की संभागीय बैठक संपन्न, 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

Next
November 20, 2026

कोरबा में भाकपा की संभागीय बैठक संपन्न, 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

Previous
November 20, 2026

एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में चोरों का धावा, 40 हजार की सामग्री पार; महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी गायब

Related Posts

कोरबा
गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.