cgnewshindi.com
November 21, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

कोरबा में भाकपा की संभागीय बैठक संपन्न, 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

दीपक धामेचा
November 20, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

श्याम बिहारी बनाफर बने बिलासपुर-सरगुजा संभाग के संयोजक, फ्लाई ऐश प्रदूषण, हसदेव अरण्य और स्थानीय रोजगार के मुद्दे उठे

कोरबा(CG News)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बिलासपुर-सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक कोरबा के मुड़ापार स्थित एटक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आगामी 1, 2 और 3 दिसंबर को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक की शुरुआत राज्य सचिव कामरेड के. साजी ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद और समाजवाद जिंदाबाद के नारों से परिसर गूंज उठा।

बैठक में कोरबा जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने जिले में पावर प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश से फैल रहे प्रदूषण, हसदेव अरण्य के पर्यावरण संरक्षण तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में पार्टी आंदोलन करेगी।

राज्य सचिव कामरेड के. साजी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार रखते हुए पार्टी के नारे ‘बदलाव जरूरी है’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 1 से 3 दिसंबर तक देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में सर्वसम्मति से कामरेड श्याम बिहारी बनाफर को बिलासपुर-सरगुजा संभाग का संयोजक चुना गया। साथ ही संभागीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक जिले के जिला सचिव के अलावा दो प्रमुख साथियों को शामिल किया गया। AIYF और AISF के राज्य अध्यक्ष एवं महासचिव को भी कमेटी में स्थान दिया गया।

बैठक में कामरेड के. साजी, एम.एल. रजक, दीपेश मिश्रा, महेश बनाफर, श्याम बिहारी बनाफर, अनिल शर्मा, पवन कुमार वर्मा, रघुनंदन सोनी, विक्रांत शर्मा, बद्री सिंह, अशोक शिरोड़े, विजय लक्ष्मी चौहान, मीना यादव, सरिता अनंत, हिमांशु मिरे, एन.के. दास, बंसराज, मंगल सिंह, एस.के. प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, राममूर्ति दुबे, गोपाल प्रसाद पटेल, मुकेश साहू और वर्षा राज सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

अंत में कामरेड एन.के. दास ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कोरबा के अशोक मोदी को मिला ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

Next

77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से लौट रही चलने-फिरने की क्षमता

Next
November 20, 2026

77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से लौट रही चलने-फिरने की क्षमता

Previous
November 20, 2026

कोरबा के अशोक मोदी को मिला ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

Related Posts

कोरबा
गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.