cgnewshindi.com
November 20, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत: ई-केवाईसी नहीं होने पर भी नहीं कटेगा नाम, न ही बंद होगा राशन कार्ड

दीपक धामेचा
November 20, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

खाद्य विभाग ने अफवाहों को बताया भ्रामक, ‘नॉट वैरिफाइड’ सदस्यों का प्रभावित हो सकता है राशन आवंटन; फेस ऑथेंटिकेशन से भी करा सकेंगे ई-केवाईसी

रायपुर(CG News)। छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों के बीच ई-केवाईसी नहीं होने पर परिवार के सदस्यों के नाम राशन कार्ड से काटे जाने और पूरा राशन कार्ड बंद होने की खबरों को लेकर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए हितग्राहियों को राहत दी है। विभाग के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित सदस्य के हिस्से का खाद्यान्न आवंटन और वितरण प्रभावित हो सकता है, लेकिन केवल इस वजह से राशन कार्ड से उसका नाम नहीं काटा जाएगा और न ही पूरा राशन कार्ड बंद किया जाएगा।

खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिन राशन कार्डधारियों के परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और जिनका वेरिफिकेशन स्टेटस ‘नॉट वैरिफाइड’ प्रदर्शित हो रहा है, उनके हिस्से का खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण प्रभावित हुआ है। ऐसे हितग्राहियों को स्वयं के साथ परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने की सलाह दी गई है।

‘नॉट वैरिफाइड’ स्टेटस दिखने पर तुरंत कराएं ई-केवाईसी

खाद्य विभाग के अनुसार, जिन राशन कार्डों में पहले की तुलना में कम खाद्यान्न आवंटित दिखाई दे रहा है, वे हितग्राही विभाग की आधिकारिक सुविधा के माध्यम से अपने राशन कार्ड और परिवार के प्रत्येक सदस्य का वेरिफिकेशन स्टेटस जांच सकते हैं। यदि किसी सदस्य के नाम के सामने ‘नॉट वैरिफाइड’ दिखाई देता है, तो संबंधित सदस्य की ई-केवाईसी फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी पूरी कराई जा सकती है।

अंगूठे का निशान नहीं आने पर चेहरे से होगा प्रमाणीकरण

राशन वितरण के दौरान कई बार हितग्राहियों के फिंगरप्रिंट यानी अंगूठे का निशान ई-पॉस मशीन में मैच नहीं होने से परेशानी आती है। ऐसी स्थिति में भी अब राहत की सुविधा उपलब्ध है। विभाग के मुताबिक, फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए चेहरे की पहचान और आधार प्रमाणीकरण कराकर राशन प्राप्त किया जा सकता है। इससे उन हितग्राहियों को भी सुविधा मिलेगी, जिनके फिंगरप्रिंट मशीन में काम नहीं करते।

पहले कम मिला राशन भी पात्रता के अनुसार मिलेगा

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन राशन कार्डधारियों को पूर्व में कम खाद्यान्न मिला था और उनकी समस्या का निराकरण हो चुका है, उनके लिए पात्रता के अनुसार खाद्यान्न जारी कर दिया गया है।

राशन कार्ड की त्रुटियों में भी करा सकते हैं सुधार

खाद्य विभाग के अनुसार, ई-पॉस मशीन में ई-केवाईसी अपडेट और आधार वेरिफिकेशन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध हैं। राशन कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर हितग्राही अपनी उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

इसके अलावा नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जुड़वाने अथवा किसी सदस्य का नाम हटवाने के लिए भी विभाग के आधिकारिक माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

खाद्य विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी समय पर पूरी कराएं, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

परसदा में नया धान खरीदी केंद्र शुरू, 400 से अधिक किसानों को मिलेगी सुविधा; अब उपज बेचने दूर जाने की जरूरत नहीं

Next

छत्तीसगढ़ में 2,292 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक; अब परीक्षा की तैयारी तेज

Next
November 20, 2026

छत्तीसगढ़ में 2,292 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक; अब परीक्षा की तैयारी तेज

Previous
November 20, 2026

परसदा में नया धान खरीदी केंद्र शुरू, 400 से अधिक किसानों को मिलेगी सुविधा; अब उपज बेचने दूर जाने की जरूरत नहीं

Related Posts

छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत: ई-केवाईसी नहीं होने पर भी नहीं कटेगा नाम, न ही बंद होगा राशन कार्ड
दीपक धामेचा
November 20, 2026
छत्तीसगढ
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में अलर्ट, किसानों और धान खरीदी केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश
दीपक धामेचा
November 20, 2026
छत्तीसगढ
19 लोगों की मौत का जिम्मेदार खूंखार कबरा हाथी आखिरकार पकड़ाया, कुमकी हाथियों ने घेरकर अभियान को बनाया सफल
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस और झूठी FIR का दावा, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप:
दीपक धामेचा
November 1, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.