cgnewshindi.com
November 21, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला

दीपक धामेचा
November 21, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

ग्राम लाद में वारदात से फैली सनसनी, सुबह बहू ने देखा शव; खोजी डॉग बाघा और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

पोड़ी उपरोड़ा / कोरबा(CG News)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम लाद में अज्ञात हमलावरों ने एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी। घर में अकेली सो रही महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया गया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और खोजी डॉग बाघा की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लाद में सड़क किनारे स्थित मकान में 70 वर्षीय पद्मनिया बाई पति स्वर्गीय जयलाल अकेली रहती थीं। वह अपना गुजर-बसर स्वयं करती थीं। उनके मकान के पास ही उनके पुत्र और बहू का घर भी स्थित है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पद्मनिया बाई अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने पहले वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वह शोर न मचा सकें। इसके बाद नायलॉन की रस्सी से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह जब उनकी बहू रोजाना की तरह सास के घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पद्मनिया बाई मृत अवस्था में पड़ी थीं। यह खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। गांव में देखते ही देखते सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल कोरबी चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेश जोगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी डॉग बाघा को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल वृद्धा की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात को किसने और किस उद्देश्य से अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर साक्ष्यों, संभावित सुरागों और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान

Next

हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

Next
November 21, 2026

हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

Previous
November 20, 2026

दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान

Related Posts

कोरबा
गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.