cgnewshindi.com
November 21, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

दीपक धामेचा
November 21, 2026 2 Mins Read
8 Views
0 Comments

कार्तिक पूर्णिमा पर मां हसदेव की भव्य महाआरती, चित्रकूट की साध्वी प्रज्ञा भारती होंगी शामिल; दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवरफ्रंट निर्माण की उठाई मांग

कोरबा(CG News)। हसदेव नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं तटों के सौंदर्यीकरण को लेकर पिछले तीन वर्षों से सक्रिय नमामि हसदेव सेवा समिति ने आगामी धार्मिक आयोजनों और नदी संरक्षण की योजनाओं की जानकारी साझा की। इस संबंध में कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्तिक मास के अवसर पर 22 से 24 नवंबर 2026 तक मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर तीन दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

महायज्ञ के समापन अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) के दिन मां हसदेव की भव्य महाआरती आयोजित होगी। इस वर्ष महाआरती में विशेष रूप से निर्मोही अखाड़ा (चित्रकूट) से जुड़ीं दीदी मां साध्वी प्रज्ञा भारती शामिल होंगी। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पांडे एवं सचिव यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक शेष सिंह ठाकुर, अध्यक्ष चंद्रकिशोर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पांडे एवं सह-सचिव विजय राठौर उपस्थित रहे। समिति ने समस्त कोरबावासियों से महायज्ञ एवं महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवरफ्रंट बनाने की मांग

पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने हसदेव नदी के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि शुद्ध जल आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उनके अनुसार, कोरबा शहर और चांपा क्षेत्र में औद्योगिक राखड़ एवं गंदे पानी के कारण हसदेव नदी प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है।

समिति ने जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार से दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवरफ्रंट निर्माण की मांग की है। समिति का कहना है कि रिवरफ्रंट के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित होने से नदी में गंदे पानी और राखड़ का प्रवाह रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही नदी के तटों पर योग, ध्यान एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो सकेगा।

इस मांग को लेकर समिति आगामी महीनों में सर्वमंगला मंदिर से कलेक्ट्रेट तक जन-जागरण पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जन-जागरण अभियान से लोगों की सोच में आ रहा बदलाव

समिति ने बताया कि स्कूलों और सामाजिक स्तर पर चलाए जा रहे निरंतर जन-जागरण अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। अब लोग पूजा एवं हवन सामग्री को पॉलीथिन सहित नदी में प्रवाहित करने के बजाय केवल पूजन सामग्री ही अर्पित करने की दिशा में जागरूक हो रहे हैं। समिति का प्रयास है कि जनभागीदारी के माध्यम से हसदेव नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने का अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जाए।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला

Next

गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Next
November 21, 2026

गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Previous
November 21, 2026

घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला

Related Posts

कोरबा
गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.