Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में बारिश से बढ़ेगी आपदा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (18 अक्टूबर) कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है और बारिश के लिए अलर्ट (IMD Alert for Rain) जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है।

Weather Forecast Today Update: देशभर से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (18 अक्टूबर) महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और अलर्ट (IMD Alert for Rain) जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसकी वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में पारा तेजी से गिरने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण देश के अन्य हिस्सों में मौसम ठंडा पड़ने लगा है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव का केंद्र
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में दबाव का एक केंद्र बन रहा है। अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। इस वजह से अगले हफ्ते देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने आज (18 अक्टूबर) तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार में बारिश की भविष्यवाणी की है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज (18 अक्टूबर) केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, मणिपुर और मिजोरम के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में बारिश के आसार
इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक दक्षिण-पश्चिम राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक यानि 20 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक के अलावा लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना में अगले सप्ताह बारिश होगी। होने की संभावना है
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप
दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड (Delhi-NCR weather) दस्तक दे चुकी है और दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार (17 अक्टूबर) को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।