CG NEWS: पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की रंग में रंगा ग्रामीण एवं युवा
कोनारी के युवाओं ने उत्साह उमंग और सादगी के साथ मनाया छेरछेरा त्यौहार

Cg News/मैनपुर। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग झोला एवं बोरी लेकर छेर छेरा मांगने के लिए अपने-अपने घरों से निकले। गांव के युवाओं में भी काफी। उत्साह देखने को मिला।
नगर के साथ गांवों के दरवाजे पर बैठे महिला- पुरुषों ने छेरछेरा के रूप में धान के साथ यथासंभव रुपए तथा घरों में बनाए पकवान भी दिया। वही कई घरों के लोगों ने बच्चों को चाकलेट दिया। यह पर्व फसल मिसाई के बाद खुशी मनाने से संबंधित है। प्राचीन काल में राजा महाराजा भी इस पर्व को मनाते थे।
इस अवसर पर लोग गांवों से बाहर निकलते नहीं हैं। गांव में रहकर ही इस पर्व को मनाते हैं। वहीं मैनपुर से देवभोग यात्री बसों में यात्रियों की कमी दिखाई दी। बस वाले भी परेशान थे। इस दिन सूर्य पूजा भी किया जाता है क्योंकि सूर्य निकलने से पहले सूर्य देव की पूजा अर्चना करते हैं।