गुरजीभाटा तारनीशक्ति पीठ में रुद्र महाशिव यज्ञ | श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे नागा साधु

अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी के अगुवाई में किया गया

गुरजीभाटा तारनीशक्ति पीठ में रुद्र महाशिव यज्ञ | श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे नागा साधु

मैनपुर गरियाबंद। अमलीपदर के पास गुरजी भाटा ( अ ) में मां तारनीशक्ति पीठ में रुद्र महाशिव यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कलश स्थापना के साथ रुद्र महाभिषेक किया गया। शक्ति पीठ रुद्राभिषेक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के उपाध्यक्ष एवं अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी के अगुवाई में किया गया।

शक्ति पीठ महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अमलीपदर क्षेत्र के साथ साथ देवभोग, मैनपुर एवं बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के साधु संत तथा श्रद्धालु गण रुद्रा महाभिषेक में सामिल हुए। जहां कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए सेवन पुजारी जी ने प्रभु महाकाल से क्षेत्र की जनता की मंगल और खुशहाली की कामना कीए।