CG NEWS:रसोई गैस के दाम में वृद्धि, मोदी का पुतला फूंका

महंगाई के विरोध में मैनपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

CG NEWS:रसोई गैस के दाम में वृद्धि, मोदी का पुतला फूंका

CG News मैनपुर। गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपील के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। शनिवार को यहां बस स्टैंड मैनपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता डाकेश्वर नेगी ने कहा कि महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार के कायर्काल में बेतहाशा महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।

गृहणी रामीन बाई मरकाम ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर की बेकाबू कीमतों ने होली पर्व की मिठास को कम कर दिया है, परंपरा निभाने के लिए होली व्यंजन तो बनाएंगे, लेकिन महंगाई की मार नहीं भूलेंगे। सपुरा बाई सांडे ने कहा कि होली पर्व पर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना उचित नहीं है।

फुल कुंवर मरकाम का कहना है कि सरकार का वादा तो महंगाई कम करने का था, लेकिन सिलिंडर के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पुतला दहन करने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गैंदू यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्णा ध्रुव, सेवादल अध्यक्ष अशोक दुबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष इम्तियाज मेमन, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष खेलन साहू, युवा नेता तनवीर ठाकुर, खूबचंद यादव, रोशन राठौर, बूथ अध्यक्ष संतू यादव, दयाराम, धनेश्वर बघेल, सामंत शर्मा, भानु सिन्हा, हेमंत नेताम, जगबंधु सिन्हा, भुवन यादव, लीलाबाई कपिल नीरा कपिल, जगमोतीन नागेश, रमाबाई फूल कुंवर मरकाम, सतरूपा बाई, मीनाबाई, नीरा सिन्हा, भागवती नागेश, सविता यादव, उपासीन नागेश, डीगेशवरी राठौर, नील कुमारी, हेम भाई, राधाबाई यादव, दशरी यादव एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थीं।