FIFA 2022: वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही, इससे पहले जेनिफर लोपेज और शकीरा भी कर चुकी हैं डांस

जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकन नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने जा रही हैं। वह दिसंबर में फीफा विश्व कप में प्रस्तुति देंगी।

FIFA 2022: वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही, इससे पहले जेनिफर लोपेज और शकीरा भी कर चुकी हैं डांस
Nora Fatehi Will Perform In The FIFA 2022World Cup

FIFA 2022: नोरा फतेही ग्लोबल आइकन हैं। नोरा देश-दुनिया में अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक बार फिर नोरा ने ग्लोबल मैप पर भारत का नाम दर्ज कराया है। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकन नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने जा रही हैं। वह दिसंबर में फीफा विश्व कप में प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही वह विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं।

शकीरा और जेनिफर भी कर चुकी हैं परफॉर्म

इससे पहले शकीरा और जेनिफर लोपेज फीफा वर्ल्ड कप में भी परफॉर्म कर चुकी हैं। नोरा फतेही फीफा म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली अगली कलाकार हैं, जिन्होंने इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस दी है। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी, उसे दुनिया के मशहूर रिकॉर्ड मेकर्स में से एक मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर रेडवन ने कंपोज किया है। इससे पहले रेडवन ने शकीरा के वाका वाका और ला ला जैसे फीफा गानों पर भी काम किया है।

क्लोजिंग और ओपनिंग सेरेमनी होगा नोरा का परफॉर्मेंस

आपको बता दें कि नोरा फीफा की ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। इसके लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है, जो किसी भी आर्टिस्ट के लिए दुर्लभ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा एक पॉपुलर हिंदी सॉन्ग पर डांस करती नजर आएंगी।

झलक दिखला जा शो जज रही हैं नोरा

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा इन दिनों टीवी शो झलक दिखला जा को जज कर रही हैं। इसके अलावा नोरा सिद्धार्थ और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में भी डांस कर चुकी हैं।