cgnewshindi.com
November 21, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

पेट्रोल पंप के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दीपक धामेचा
November 20, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

लूटा गया मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल चोरी का दोपहिया वाहन बरामद; तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कोरबा(CG News), 20 नवंबर 2026। कोरबा शहर में मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी रकम और वारदात में इस्तेमाल किया गया चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 18 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे की है। रामसागरपारा निवासी प्रार्थी राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास था, तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व नकदी रकम लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 937/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 115(2) एवं 351(3) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखन राजपूत (23 वर्ष), निवासी रामसागरपारा कोरबा, रवि निषाद उर्फ दादू (22 वर्ष), निवासी राताखार बाईपास रोड कोरबा तथा कमल निषाद उर्फ टेंगना, निवासी राताखार बाईपास रोड कोरबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल और नकदी रकम के साथ घटना में प्रयुक्त चोरी का दोपहिया वाहन भी बरामद किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस चौकी को सूचना दें अथवा डायल-112 पर संपर्क करें।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं ने बांधा समां, ठहाकों से देर रात तक गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर

Next

दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान

Next
November 20, 2026

दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान

Previous
November 20, 2026

हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं ने बांधा समां, ठहाकों से देर रात तक गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर

Related Posts

कोरबा
गेवरा खदान पहुंचे एसईसीएल के निदेशक रमेश चंद्र महापात्र, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
हसदेव नदी संरक्षण को लेकर नमामि हसदेव समिति की पहल, 22 से 24 नवंबर तक होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला
दीपक धामेचा
November 21, 2026
कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.