cgnewshindi.com
November 6, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर 78 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित

दीपक धामेचा
November 6, 2026 3 Mins Read
5 Views
0 Comments

कोरबा(CG News)। दीपावली से पहले वेतन नहीं मिलने से नाराज 78 सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन के पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो से तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। त्योहार नजदीक होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से उनके सामने परिवार के साथ दीपावली मनाने का संकट खड़ा हो गया है।  धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर लक्ष्मण ने बताया कि नगर निगम से ठेकेदार को भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुक्त स्तर से ठेकेदार का भुगतान रोके जाने के कारण ठेकेदार भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है। लक्ष्मण के मुताबिक, एमपी नगर, रविशंकर नगर, मानिकपुर, दादर और अमोरा पार क्षेत्र के करीब 78 सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। शुक्रवार को इन पांचों वार्डों में सफाई का काम पूरी तरह बंद रखा गया।लक्ष्मण ने कहा कि कर्मचारियों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले वेतन मिल जाएगा, जिससे उनके घरों में भी त्योहार की खुशियां आएंगी और बच्चे दीपावली मना सकेंगे। लेकिन दो से तीन माह से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि धरना शुरू होने के बाद भी निगम का कोई अधिकारी उनसे मिलने या उनकी समस्या जानने नहीं पहुंचा। कर्मचारियों की मांग है कि नगर निगम जल्द ठेकेदार का भुगतान करे, ताकि उन्हें उनका बकाया वेतन मिल सके।

निगम ने कहा- भुगतान की प्रक्रिया जारी

इस मामले में नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि ठेकेदार के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है और जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन देना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। निगम की ओर से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

http://cgnewshindi.com/wp-content/uploads/2026/11/nagar-nigam-vetan.mp4

 

ठेकेदार ने कहा- तीन माह से निगम में अटका है भुगतान

कोरबा नर्सरी के प्रोपराइटर ठेकेदार राशिद खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से दीपावली से पहले भुगतान करने का निवेदन किया है, लेकिन पिछले तीन माह से उनका भुगतान अटका हुआ है। कभी स्थल निरीक्षण की बात कही जाती है तो कभी फाइल आगे बढ़ाने की बात कहकर भुगतान टाल दिया जाता है। अब तक भुगतान नहीं होने के कारण वे भी सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाए हैं। इसी वजह से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शुक्रवार को उन्होंने काम बंद कर दिया।

ठेकेदार की कार्यप्रणाली भी चर्चा में

सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार रशीद खान का नाम कुछ दिन पहले सीएसबी क्षेत्र में सामने आए एक अन्य मामले में भी चर्चा में रहा था। उस दौरान महिला कर्मचारियों को कचरे से भरे ट्रैक्टर में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया था। इस पर नगर निगम ने carb, ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए समय दिया था। हालांकि, इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निगम और ठेकेदार के बीच भुगतान की प्रक्रिया कब पूरी होगी और सफाई कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन कब तक मिल पाएगा।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

Previous
November 6, 2026

धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Posts

कोरबा
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर 78 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित
दीपक धामेचा
November 6, 2026
कोरबा
धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ
दीपक धामेचा
November 6, 2026
कोरबा
कटघोरा की आगजनी से भी नहीं लिया सबक! महेशपुर में नियमों को ताक पर रखकर पटाखा कारोबार, क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार अफसर
दीपक धामेचा
November 6, 2026
धान खरीदी से पहले प्रशासन की दबिश, दो गोदामों से 101 बोरी धान जब्त
दीपक धामेचा
November 5, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.