cgnewshindi.com
October 3, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबाखेल

स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट

दीपक धामेचा
October 1, 2026 3 Mins Read
10 Views
0 Comments

रोमांचक फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से कोरबा एफसी ने जीता खिताब

 

कोरबा। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं खेलप्रेमी स्वर्गीय श्री जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एसईसीएल कोरबा के खेल मैदान में अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कोरबा एफसी ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

 

पत्रकारिता के साथ खेलों के प्रति भी समर्पित थे जसराज जैन

 

टूर्नामेंट का शुभारंभ कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नौशाद खान ने किया। उन्होंने स्वर्गीय जसराज जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जैन साहब पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी तेज और निर्भीक कलम के लिए पहचाने जाते थे। इसके साथ ही वे खेलों के प्रति भी बेहद समर्पित थे।

 

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय जसराज जैन द्वारा रोटरी क्लब के माध्यम से लगातार दो दशक से अधिक समय तक स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता रहा। वे स्वयं भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। उन्होंने नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

सेमीफाइनल में पूर्व महापौर जागेश लांबा रहे मौजूद

 

टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के पूर्व महापौर श्री जागेश लांबा उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय जसराज जैन से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट से मिली जीत

 

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित खेल के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जहां कोरबा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

 

इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह, सभापति श्रीमती नूतन सिंह ठाकुर, कोरबा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री योगेश जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री एम.डी. मखीजा, कोरबा प्रेस क्लब संरक्षक श्री कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष एवं कमला नेहरू महाविद्यालय समिति अध्यक्ष श्री किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री सादिक शेख, महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस के अध्यक्ष श्री महावीर जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री पारस जैन, श्री नितिन चतुर्वेदी सहित अनेक नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

 

मैदान पर वरिष्ठ खिलाड़ी श्री धन बहादुर एवं श्री सुभेंदु दास सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

आयोजन समिति ने जताया आभार

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जसराज जैन की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके खेलप्रेम और युवाओं को खेलों से जोड़ने की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

 

श्री संतोष जैन ने मैदान एवं खेल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जबकि श्री अनुराग जैन ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं संचालन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री जसराज जैन के व्यक्तित्व, निर्भीक पत्रकारिता, खेलों के प्रति उनके समर्पण एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.

Next

भू-माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर अजीत बसंत की कार्यशैली की सराहना

Next
October 2, 2026

भू-माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर अजीत बसंत की कार्यशैली की सराहना

Previous
September 25, 2026

सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.

Related Posts

कोरबा
स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट
दीपक धामेचा
October 1, 2026
कोरबा
मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर कैलाश शर्मा की एकतरफा जीत
दीपक धामेचा
September 25, 2026
कोरबा
बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन
दीपक धामेचा
September 25, 2026
कोरबा
जिला जेल में बंदियों से जाना समस्याओं का हाल, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
दीपक धामेचा
September 25, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.