cgnewshindi.com
November 19, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

गोड़मा स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस पर हुए विविध आयोजन, बच्चों ने किया न्योता भोज

दीपक धामेचा
November 19, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा, भोजन मंत्र के उच्चारण के साथ सामूहिक भोज में शामिल हुए बच्चे

कोरबा(CG News)। विकासखंड कोरबा के ग्राम गोड़मा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को महान जनजातीय नायक धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चलाए गए आंदोलन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए न्योता भोज भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधान पाठक शिवराज शर्मा ने सहयोगी शिक्षकों के साथ संभाली। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस के उद्देश्य और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बच्चों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

प्रधान पाठक शिवराज शर्मा ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। बिरसा मुंडा ने न केवल आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि आदिवासी समाज में सामाजिक जागरूकता और अपनी संस्कृति, परंपरा तथा अधिकारों के संरक्षण की भावना भी मजबूत की। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बाल दिवस के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया। बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया।

विद्यालय में आयोजित न्योता भोज ने कार्यक्रम को खास बना दिया। भोजन शुरू करने से पहले सभी विद्यार्थियों ने एक साथ भोजन मंत्र का उच्चारण किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों में भोजन के प्रति सम्मान और अच्छे संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से भोजन मंत्र को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की पहल की जा रही है।

न्योता भोज के माध्यम से विद्यालय और समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव तथा सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी

Next

किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष

Next
November 19, 2026

किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष

Previous
November 19, 2026

‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी

Related Posts

कोरबा
किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
गोड़मा स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस पर हुए विविध आयोजन, बच्चों ने किया न्योता भोज
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटा सिख समाज, शारदा विहार-अमरैय्यापारा में निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा
दीपक धामेचा
November 19, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.