शोक: नहीं रहे कटघोरा के काशी प्रसाद शर्मा
कोरबा-कटघोरा। कटघोरा क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब एसईसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी व कटघोरा नगर के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डॉली महाराज) का लंबी बीमारी के बाद निधन की खबर आम हुई। उन्होंने अपोलो अस्पताल, बिलासपुर उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
वे सौरभ शर्मा एवं राहुल शर्मा के पिता थे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के लिए वे पूरे नगर में सम्मानित थे। एसईसीएल में सेवाकाल के दौरान भी उन्होंने अपनी ईमानदार छवि बनाई थी। उनके निधन से परिजनों सहित कटघोरा नगर के सामाजिक, धार्मिक और कर्मचारी वर्ग में शोक की लहर है।
