cgnewshindi.com
November 2, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Uncategorized

देर रात राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट, आरोपियों पर केस दर्ज

दीपक धामेचा
November 2, 2026 2 Mins Read
8 Views
0 Comments

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गंगानगर बाजार के पास देर रात राह चलते लोगों को रोककर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब सात से आठ लोगों ने मोटरसाइकिल सवारों को घेरकर हाथ-मुक्के, बेल्ट और डंडे से मारपीट की। इस दौरान चाकू दिखाकर धमकाया और तीन मोबाइल फोन तथा नकदी से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। गणेश पाल कंवर की शिकायत पर पुलिस ने निशांत प्रसाद केवट, शिवा बिंझवार समेत अन्य चार-पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम मड़वाढोढ़ा निवासी गणेश पाल कंवर लाइनमैन का काम करता है। 30 अक्टूबर 2026 की रात वह अपने साथी सुरेंद्र पाल कंवर, ज्योतिश कुमार, उमेश कंवर, प्रमोद कंवर और अजय सिंह के साथ एक रिश्तेदार के घर खोडरी गया था। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे वे गंगानगर बाजार के पास पहुंचे। इसी दौरान सात-आठ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और लूटपाट की नीयत से मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट और डंडों से भी वार किए। इसी बीच एक आरोपी ने चाकू निकालकर उन्हें डराया। इसके बाद आरोपी गणेश पाल कंवर का वीवो वाई31 मोबाइल, ज्योतिश कुमार का ओप्पो ए5 मोबाइल और 500 रुपये नकद वाला पर्स तथा सुरेंद्र पाल कंवर का वीवो वाई18 मोबाइल लेकर भाग गए।

मारपीट में चार लोगों को चोटें

शिकायत में गणेश पाल कंवर की दाहिनी आंख के पास, प्रमोद कंवर की गर्दन और पीठ, सुरेंद्र पाल कंवर के पैर तथा ज्योतिश कुमार के गाल में चोट लगने की बात कही गई है।

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गंगानगर बाजार के पास देर रात राह चलतेकोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गंगानगर बाजार के पास देर रात राह चलतेप्रार्थी ने आरोपियों में से निशांत प्रसाद केवट और शिवा बिंझवार, दोनों निवासी कुदरीपारा बांकीमोंगरा, की पहचान की है। पुलिस ने दोनों सहित अन्य चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती की धारा में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

शोक: नहीं रहे कटघोरा के काशी प्रसाद शर्मा

Previous
November 2, 2026

शोक: नहीं रहे कटघोरा के काशी प्रसाद शर्मा

Related Posts

Uncategorized
देर रात राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट, आरोपियों पर केस दर्ज
दीपक धामेचा
November 2, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.