cgnewshindi.com
November 5, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

धान खरीदी से पहले प्रशासन की दबिश, दो गोदामों से 101 बोरी धान जब्त

दीपक धामेचा
November 5, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ जांच तेज, बिन्झरा और जटगा में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कोरबा।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और धान के परिवहन पर निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सक्रिय उड़नदस्ता दल ने ग्राम बिन्झरा और जटगा में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 101 बोरी मोटा धान जब्त किया। प्रशासन की इस कार्रवाई को धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं और दूसरे क्षेत्रों से धान खपाने की कोशिशों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त जांच दल ने ग्राम बिन्झरा में एक गोदाम का निरीक्षण किया। यहां 51 बोरी मोटा धान भंडारित मिला। इसके बाद टीम ने ग्राम जटगा में एक गोदाम सह मकान की जांच की, जहां 50 बोरी धान बरामद हुआ। दोनों स्थानों से मिले कुल 101 बोरी धान को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान मंडी सचिव नारायण पटेल, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती तथा मंडी उपनिरीक्षक आकाश भारद्वाज और दिनेश कुमार शामिल रहे। संयुक्त टीम ने मौके पर भंडारण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की।

गौरतलब है कि धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन और बिचौलियों के माध्यम से दूसरे क्षेत्रों का धान खरीदी केंद्रों में खपाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई है। गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों की जांच के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्रों में पात्र किसानों का वास्तविक धान ही पहुंचे।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

अडानी कोरबा पॉवर लिमिटेड संयंत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Previous
November 3, 2026

अडानी कोरबा पॉवर लिमिटेड संयंत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Posts

धान खरीदी से पहले प्रशासन की दबिश, दो गोदामों से 101 बोरी धान जब्त
दीपक धामेचा
November 5, 2026
कोरबा
अडानी कोरबा पॉवर लिमिटेड संयंत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दीपक धामेचा
November 3, 2026
Uncategorized
कोरबा नगर निगम में पद के दुरुपयोग का आरोप
दीपक धामेचा
November 3, 2026
शोक: नहीं रहे कटघोरा के काशी प्रसाद शर्मा
दीपक धामेचा
November 2, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.