cgnewshindi.com
November 10, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

छठ पूजा की तैयारियों के बीच सर्वमंगला घाट में खोदे गए गड्ढे बने चिंता का विषय, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

दीपक धामेचा
November 10, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

कोरबा(CG News)सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा दो दिनों बाद प्रारंभ होने जा रहा है। चार दिवसीय इस पर्व को लेकर कोरबा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ व्रती पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इस पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, नगर निगम सहित संबंधित विभागों द्वारा भी छठ घाटों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

छठ पूजा के दौरान व्रतधारी नदी और तालाबों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य तथा अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। कोरबा शहर में डेंगूरनाला घाट, दर्री घाट, सर्वमंगला घाट और पुरानी बस्ती छठ घाट प्रमुख पूजा स्थलों में शामिल हैं। इन स्थानों पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।लेकिन इस बार सर्वमंगला घाट की स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। यहां एप्रोच रोड और छठ घाट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन सकते हैं। निर्माण कार्य अधूरा होने और स्थल को समतल नहीं किए जाने से घाट तक पहुंचने वाले लोगों को असुविधा होने की आशंका है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

इस संबंध में जब सर्वमंगला जोन प्रभारी टांडे जी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यहां एप्रोच रोड और छठ घाट निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। बरसात से पहले यह काम प्रारंभ किया गया था, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य बंद है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खोदे गए गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग कराई जाएगी और फ्लेक्स लगाकर लोगों को वहां जाने से रोकने की व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए जाने की बात जरूर कही गई है, लेकिन सवाल यह भी है कि छठ पूजा जैसे बड़े आयोजन के दौरान केवल बैरिकेडिंग और चेतावनी फ्लेक्स पर्याप्त होंगे या नहीं? घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना भी उतना ही जरूरी है।

ऐसे में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि पर्व से पहले स्थल का निरीक्षण कर गड्ढों की सुरक्षित घेराबंदी, रास्ते की व्यवस्था, साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करें, ताकि आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और कोई अप्रिय घटना भी न घटे।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

सीतामणी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल; रमेश साहू के चेहरे पर गंभीर चोट

Next

दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Next
November 10, 2026

दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Previous
November 9, 2026

सीतामणी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल; रमेश साहू के चेहरे पर गंभीर चोट

Related Posts

कोरबा
कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
परसाखोला वाटरफॉल पर युवकों की बेरहमी से पिटाई,वीडियो वायरल
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
छठ पूजा की तैयारियों के बीच सर्वमंगला घाट में खोदे गए गड्ढे बने चिंता का विषय, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
दीपक धामेचा
November 10, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.