cgnewshindi.com
November 11, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

परसाखोला वाटरफॉल पर युवकों की बेरहमी से पिटाई,वीडियो वायरल

दीपक धामेचा
November 10, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

फिसलन भरी चट्टान पर युवकों की पिटाई,एक युवक को नीचे धकेलने की कोशिश का भी आरोप

कोरबा।बालको थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट परसाखोला वाटरफॉल में युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां दो से तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक वाटरफॉल के ऊपर फिसलन भरी चट्टान पर युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में कढ़ाई और चम्मच का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक मिलकर दो-तीन युवकों को घेरकर पीट रहे हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक को फिसलन भरी जगह से नीचे धकेलने की कोशिश भी की गई। वाटरफॉल के ऊपर इस तरह की हिंसक घटना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और वहां निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मारपीट की वजह क्या थी और इसमें शामिल युवक कौन हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

इस संबंध में बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक पुलिस में शिकायत नहीं पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Next

कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ

Next
November 10, 2026

कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ

Previous
November 10, 2026

दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Related Posts

कोरबा
कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
परसाखोला वाटरफॉल पर युवकों की बेरहमी से पिटाई,वीडियो वायरल
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
छठ पूजा की तैयारियों के बीच सर्वमंगला घाट में खोदे गए गड्ढे बने चिंता का विषय, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
दीपक धामेचा
November 10, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.