cgnewshindi.com
November 19, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटा सिख समाज, शारदा विहार-अमरैय्यापारा में निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा

दीपक धामेचा
November 19, 2026 One Min Read
7 Views
0 Comments

कोरबा(CG News)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर कोरबा में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व के मद्देनजर सिख समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शारदा विहार-अमरैय्यापारा क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।

पिछले दो दिनों से जारी इस धार्मिक यात्रा में सिख समाज के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। नगर कीर्तन के दौरान गुरुग्रंथ साहिब की पावन वाणी और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ नगर कीर्तन में शामिल होकर सेवा, समर्पण, भाईचारे और मानवता का संदेश दे रहे हैं। गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान भी किया जा रहा है।

सिख समाज के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सुबह नगर कीर्तन निकाला जाएगा। वहीं प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ का समापन होगा। इस दौरान गुरुवाणी, शब्द कीर्तन और गुरु महाराज के दर्शन सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन और सिख समाज के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। पर्व को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, ग्रामीण पेयजल से लेकर शिक्षा और बाल संरक्षण तक लिए गए अहम फैसले

Next

‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी

Next
November 19, 2026

‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी

Previous
November 19, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, ग्रामीण पेयजल से लेकर शिक्षा और बाल संरक्षण तक लिए गए अहम फैसले

Related Posts

कोरबा
किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
गोड़मा स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस पर हुए विविध आयोजन, बच्चों ने किया न्योता भोज
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटा सिख समाज, शारदा विहार-अमरैय्यापारा में निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा
दीपक धामेचा
November 19, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.