cgnewshindi.com
November 19, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी

दीपक धामेचा
November 19, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

कोरबा जिले के 73 धान खरीदी केंद्रों में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी, अब तक 2.12 लाख क्विंटल धान की आवक

कोरबा(CG News)। धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई डिजिटल व्यवस्था अब किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे न केवल समितियों के अनावश्यक चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है, बल्कि समय और मेहनत की भी बचत हो रही है।

कोरबा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से शुरू हो चुका है। जिले के कुल 73 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है। अब तक इन केंद्रों में 2 लाख 12 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। कुछ केंद्रों को छोड़कर शेष अधिकांश केंद्रों में किसानों से धान खरीदी की जा रही है।

डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने वाले धनगांव निवासी किसान शिवराज सिंह बताते हैं कि पहले धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने के उद्देश्य से समिति पहुंचना पड़ता था। कई बार इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था और अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ‘तुंहर टोकन’ ऐप ने इस पूरी प्रक्रिया को आसान बना दिया है। मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही टोकन मिल जाने से उन्हें समिति जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

शिवराज सिंह के अनुसार, ऑनलाइन टोकन मिलने के बाद किसान निर्धारित तारीख पर अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंच सकते हैं और बिना अनावश्यक इंतजार के धान का विक्रय कर सकते हैं। इससे खेती-किसानी के अन्य कार्यों के लिए भी समय मिल जाता है।

किसानों के लिए शुरू की गई यह डिजिटल पहल धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। तकनीक के इस्तेमाल से जहां किसानों की परेशानी कम हो रही है, वहीं खरीदी प्रक्रिया में भी बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिल रहा है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटा सिख समाज, शारदा विहार-अमरैय्यापारा में निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा

Next

गोड़मा स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस पर हुए विविध आयोजन, बच्चों ने किया न्योता भोज

Next
November 19, 2026

गोड़मा स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस पर हुए विविध आयोजन, बच्चों ने किया न्योता भोज

Previous
November 19, 2026

प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटा सिख समाज, शारदा विहार-अमरैय्यापारा में निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा

Related Posts

कोरबा
किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
गोड़मा स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस पर हुए विविध आयोजन, बच्चों ने किया न्योता भोज
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, घर बैठे हो रही धान बिक्री की तैयारी
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटा सिख समाज, शारदा विहार-अमरैय्यापारा में निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा
दीपक धामेचा
November 19, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.