cgnewshindi.com
November 20, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
छत्तीसगढ

19 लोगों की मौत का जिम्मेदार खूंखार कबरा हाथी आखिरकार पकड़ाया, कुमकी हाथियों ने घेरकर अभियान को बनाया सफल

दीपक धामेचा
November 19, 2026 2 Mins Read
10 Views
0 Comments

अंबिकापुर/उदयपुर(CG News)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने कबरा हाथी को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया है। इस हाथी के हमले में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी थी। उसे काबू में करने के लिए पिछले छह दिनों से वन विभाग का विशेष अभियान चल रहा था। प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन की मदद से विशेषज्ञों की टीम को आखिरकार सफलता मिल गई।

कबरा हाथी को पकड़ने के लिए उदयपुर वन परिक्षेत्र के चकेरी, तेंदुटिकरा और आसपास के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में हाथियों के दो अलग-अलग दल देखे गए थे। एक दल में पांच और दूसरे में 13 हाथी शामिल थे। शुरुआती तलाश में पांच हाथियों के दल में कबरा नजर नहीं आया, जिसके बाद विशेषज्ञों ने उसकी लोकेशन के आधार पर खोजबीन तेज कर दी।

छह दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग को मिली सफलता

कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले छह दिनों से लगातार जुटी हुई थी। सोमवार को भी विशेषज्ञों ने करीब दो घंटे तक जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन लोकेशन नहीं मिलने के कारण अभियान रोककर टीम को वापस लौटना पड़ा था।

हाथी की आवाजाही को देखते हुए पेंडरखी-चकेरी मार्ग को एहतियातन बंद रखा गया था। ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी थी।

तीरथराम और दुर्योधन ने निभाई अहम भूमिका

इस चुनौतीपूर्ण अभियान में प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके साथ वन्यजीव विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की टीम भी तैनात थी। टीम लगातार हाथी की लोकेशन ट्रेस कर उसे सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश कर रही थी। आखिरकार संयुक्त प्रयास सफल रहा और कबरा हाथी को पकड़ लिया गया।

हाथियों के आतंक से स्कूलों में घोषित करनी पड़ी थी छुट्टी

कबरा हाथी और अन्य हाथियों की लगातार मौजूदगी से उदयपुर वन परिक्षेत्र के आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरमा, बासेन, चकेरी सहित आसपास के गांवों के स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी थी। सोमवार को करीब 20 स्कूल बंद रखे गए थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।

कबरा हाथी के पकड़े जाने के बाद अब क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है। वन विभाग की निगरानी में हाथी के स्वास्थ्य की जांच और आगे की व्यवस्था की जाएगी।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष

Next

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा: जाति-धर्म के आधार पर 5 से 10 लाख में होता था सौदा, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से बदल देते थे माता-पिता की पहचान

Next
November 19, 2026

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा: जाति-धर्म के आधार पर 5 से 10 लाख में होता था सौदा, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से बदल देते थे माता-पिता की पहचान

Previous
November 19, 2026

किशन साव को मिली सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज युवा सभा में बड़ी जिम्मेदारी, बने कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष

Related Posts

छत्तीसगढ
19 लोगों की मौत का जिम्मेदार खूंखार कबरा हाथी आखिरकार पकड़ाया, कुमकी हाथियों ने घेरकर अभियान को बनाया सफल
दीपक धामेचा
November 19, 2026
कोरबा
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप, घर-दुकान तोड़ने के नोटिस और झूठी FIR का दावा, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप:
दीपक धामेचा
November 1, 2026
छत्तीसगढ
भू-माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर अजीत बसंत की कार्यशैली की सराहना
दीपक धामेचा
October 2, 2026
छत्तीसगढ
सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.
दीपक धामेचा
September 25, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.