cgnewshindi.com
November 20, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं ने बांधा समां, ठहाकों से देर रात तक गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर

दीपक धामेचा
November 20, 2026 3 Mins Read
6 Views
0 Comments

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 में देशभर से पहुंचे कवियों ने बिखेरा काव्य का रंग, गीतों और व्यंग्य रचनाओं पर झूमे श्रोता; महापौर संजू देवी राजपूत ने कवियों का किया सम्मान

कोरबा(CG News)। निहारिका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम बुधवार की शाम हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कभी हास्य कविताओं ने श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर किया, तो कभी व्यंग्य की धारदार पंक्तियों ने सामाजिक सरोकारों पर सोचने को विवश किया। गीतों की मधुरता और श्रृंगार रस की रचनाओं ने भी श्रोताओं का दिल जीत लिया। अवसर था अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से यादगार काव्य संध्या सजा दी।

‘कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर आयोजित इस साहित्यिक आयोजन में कवियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने शुरुआत से ही माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित कवियों का बैज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती का स्मरण करते हुए रायपुर के गीतकार मीर अली मीर ने अपनी प्रस्तुति के साथ कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।

देशभर के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से जीता दिल

प्रयागराज से पहुंचे अखिलेश द्विवेदी ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। रायपुर के गीतकार मीर अली मीर ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। पश्चिम बंगाल से आए पवन बांके बिहारी ने हास्य रचनाओं से खूब रंग जमाया, वहीं कटनी की कवयित्री प्रियंका मिश्रा ने श्रृंगार रस की कविताओं से काव्य संध्या को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

स्थानीय कवि हिरामणी वैष्णव के साथ बिलाईगढ़ के शशि भूषण स्नेही और बरमकेला के कमलेश यादव ‘धाकड़’ ने भी अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। मंच से प्रस्तुत होती कविताओं पर कभी जोरदार ठहाके गूंजते तो कभी तालियों की गड़गड़ाहट कवियों का उत्साह बढ़ाती रही। देर तक ओपन थिएटर साहित्य और मनोरंजन के इस अनूठे संगम का साक्षी बना रहा।

महापौर सहित गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कवि सम्मेलन में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच सोनू पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से महापौर संजू देवी राजपूत के हाथों आमंत्रित कवियों को स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजक परिवार की ओर से महापौर का भी सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, भारत विकास परिषद के महेश गुप्ता, नगर निगम के सचिव रामेश्वर कंवर, अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता में सहयोगियों की रही अहम भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राजेन्द्र जायसवाल, रंजन प्रसाद, पुरुषोत्तम दुबे और ओम गवेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस की विविध रंगों से सजी यह काव्य संध्या कोरबा के साहित्यप्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों और श्रोताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने साबित कर दिया कि कविता आज भी लोगों के दिलों को जोड़ने और चेहरे पर मुस्कान लाने का सशक्त माध्यम है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कोरबा में खाद्य सुरक्षा पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल हेरिटेज इन का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

Next

पेट्रोल पंप के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next
November 20, 2026

पेट्रोल पंप के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Previous
November 20, 2026

कोरबा में खाद्य सुरक्षा पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल हेरिटेज इन का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

Related Posts

कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
पेट्रोल पंप के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं ने बांधा समां, ठहाकों से देर रात तक गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
कोरबा में खाद्य सुरक्षा पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल हेरिटेज इन का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.