cgnewshindi.com
November 15, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल

दीपक धामेचा
November 14, 2026 3 Mins Read
8 Views
0 Comments

दो सत्रों में होगा भव्य आयोजन, 15 नवंबर को वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता; जयंती समारोह में मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और जलेबी दौड़ सहित कई पारंपरिक खेल होंगे आकर्षण का केंद्र

कोरबा। छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र कोरबा के तत्वावधान में समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती 16 नवंबर 2026, सोमवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। जयंती महोत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल और नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत सहित समाज के अनेक प्रांतीय एवं स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष अनुज जायसवाल करेंगे। वहीं, आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन की जिम्मेदारी महिला सभा अध्यक्ष कुसुम डनसेना और युवा सभा अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल संभालेंगे। समारोह को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

दो सत्रों में आयोजित होगा जयंती महोत्सव

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का मुख्य समारोह दो सत्रों में संपन्न होगा। प्रथम सत्र सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, महासभा अध्यक्ष सरोज डनसेना, महासचिव रूपेन्द्र जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राज जायसवाल तथा परिक्षेत्र कोरबा के प्रभारी टीकाराम डनसेना एवं मुरलीधर डनसेना उपस्थित रहेंगे।

प्रथम सत्र की शुरुआत सुबह 8 से 10 बजे तक स्वल्पाहार के साथ होगी। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक भजन, पूजन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मंचीय कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि

जयंती महोत्सव का द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत सहित समाज के प्रांतीय एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

द्वितीय सत्र में दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। शाम 6 से 7 बजे तक संध्या आरती और शाम 7 से रात 8 बजे तक सामूहिक भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।

वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता से होगी महोत्सव की शुरुआत

इस बार जयंती समारोह को खास बनाने के लिए बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मुख्य समारोह से एक दिन पहले 15 नवंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पेंटिंग के लिए आवश्यक रंगों की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

मटका फोड़ से लेकर जलेबी दौड़ तक दिखेगा उत्साह

16 नवंबर को मुख्य जयंती समारोह के दौरान महिला एवं बालिका वर्ग के लिए कुर्सी दौड़, सुई-धागा दौड़ और जलेबी दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है। इन पारंपरिक खेलों के माध्यम से समारोह में उत्साह, उमंग और आपसी मेल-मिलाप का माहौल देखने को मिलेगा।

सपरिवार शामिल होने समाजजनों से अपील

छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र कोरबा ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती समारोह में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। महासभा ने समाज के सभी लोगों से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

Next

श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा

Next
November 14, 2026

श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा

Previous
November 14, 2026

उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

Related Posts

कोरबा
श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
धागों से संवर रहा भविष्य, कोसा बुनाई के हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर मीनाक्षी
दीपक धामेचा
November 14, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.