cgnewshindi.com
November 15, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

श्री सप्तदेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा श्रद्धा- उल्लास से सम्पन्न

दीपक धामेचा
November 14, 2026 2 Mins Read
8 Views
0 Comments

। श्री सप्तदेव मंदिर में 11 अक्टूबर 2026 को अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजा, दीपावली मिलन समारोह एवं मां श्री राणी सती दादी का मंगलपाठ श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में भगवान श्री गोवर्धन की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर में प्रत्येक माह अमावस्या के अवसर पर मां श्री राणी सती दादी का संगीतमय मंगलपाठ आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भव्य मंगलपाठ का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंगलपाठी बहनें पारंपरिक परिधान, नथ, चूड़ा और चुनरी धारण कर मंदिर परिसर पहुंचीं। सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ एक स्वर एवं एक लय में मधुर संगीतमय मंगलपाठ किया। मंगलपाठ के समापन पर मां श्री राणी सती दादी की आरती की गई।

इसके बाद मंगलपाठी बहनों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के साथ दीपावली मिलन समारोह भी मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने उपस्थित मंगलपाठी बहनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, सामाजिक एकता, सद्भाव और पारस्परिक आत्मीयता को मजबूत करत उन्होंने मंदिर में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ

Next

महापौर संजू देवी राजपूत का सड़क पर सांकेतिक धरना, विरोध के बाद हटाए गए निगम के सभी वाहन! गरीब विक्रेताओं के मुद्दे पर आयुक्त की कार्यशैली सवालों के घेरे में

Next
November 14, 2026

महापौर संजू देवी राजपूत का सड़क पर सांकेतिक धरना, विरोध के बाद हटाए गए निगम के सभी वाहन! गरीब विक्रेताओं के मुद्दे पर आयुक्त की कार्यशैली सवालों के घेरे में

Previous
November 10, 2026

कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ

Related Posts

कोरबा
श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
धागों से संवर रहा भविष्य, कोसा बुनाई के हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर मीनाक्षी
दीपक धामेचा
November 14, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.