cgnewshindi.com
November 15, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

दीपक धामेचा
November 14, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

कोरबा। शहर के चर्चित मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी को उपभोक्ता फोरम सरगुजा द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चेतन चौधरी पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में संचालित शारदा मोबाइल के संचालक हैं। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से शहर के व्यापारी वर्ग में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता फोरम सरगुजा की ओर से थाना कोतवाली को चेतन चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही उनके नाम पर जमानती वारंट भी लंबित था, जिसकी तामील कराया जाना आवश्यक था। आदेश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की और चेतन चौधरी को हिरासत में ले लिया।

सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के आदेश के परिपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

लंबे समय से चल रहा था उपभोक्ता विवाद

बताया जा रहा है कि चेतन चौधरी से जुड़ा यह मामला उपभोक्ता विवाद का है, जिसकी सुनवाई उपभोक्ता फोरम में लंबे समय से चल रही थी। आरोप है कि बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए फोरम ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी और जमानती वारंट जारी किए थे।

पुलिस का कहना है कि न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का पालन कराना उसकी जिम्मेदारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।

गौरतलब है कि चेतन चौधरी के खिलाफ पूर्व में भी एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। अब उपभोक्ता फोरम के वारंट पर हुई गिरफ्तारी के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

जांजगीर में दिनदहाड़े 10 लाख की सनसनीखेज लूट, छत के रास्ते घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को पीटा, जेवर और नकदी लेकर फरार

Next

16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल

Next
November 14, 2026

16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल

Previous
November 14, 2026

जांजगीर में दिनदहाड़े 10 लाख की सनसनीखेज लूट, छत के रास्ते घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को पीटा, जेवर और नकदी लेकर फरार

Related Posts

कोरबा
श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
धागों से संवर रहा भविष्य, कोसा बुनाई के हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर मीनाक्षी
दीपक धामेचा
November 14, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.