cgnewshindi.com
November 17, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

कुसमुंडा खदान में चोरी की कोशिश नाकाम, एक युवक गिरफ्तार; निजी कंपनी के कर्मी पर साजिश में शामिल होने का आरोप

दीपक धामेचा
November 17, 2026 2 Mins Read
12 Views
0 Comments

सुरक्षा कर्मियों ने मौके से दबोचा आरोपी, पूछताछ में दो अन्य साथियों के नाम आए सामने

कोरबा-कुसमुंडा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान स्थित सायलो परियोजना परिसर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ खदान परिसर में चोरी करने पहुंचा था। युवक ने एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मी के कहने पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात भी कही है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसईसीएल कुसमुंडा के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 14 नवंबर की रात 11 बजे से 15 नवंबर की सुबह 5 बजे के बीच खदान परिसर से दो रोलर चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए रोलरों की अनुमानित कीमत 5,248 रुपये बताई गई है।

इसी दौरान 15 नवंबर की रात करीब 1:45 बजे सायलो परियोजना परिसर में कुछ संदिग्ध लोग डबल हेडेड फायर हाइड्रेंट वाल्व चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। आरोपी फायर हाइड्रेंट के पाइप को काट रहे थे। तभी ड्यूटी पर तैनात टीएसआर के सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। सुरक्षा कर्मियों को देखते ही आरोपी वहां रखे दो रोलर लेकर भागने लगे।

सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उनका पीछा किया और एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में उसकी पहचान रामकुमार पटेल (28), पिता केवल राम पटेल, निवासी शांतिपारा, सर्वमंगला नगर के रूप में हुई। युवक ने अपने फरार साथियों के नाम मोहन पटेल और इंद्रकुमार यादव बताए हैं।

निजी कंपनी के कर्मचारी के इशारे पर चोरी की साजिश का आरोप

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि वे अखिलेश प्रताप सिंह के कहने पर खदान परिसर में चोरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अखिलेश एसईसीएल की अधीनस्थ निजी कंपनी फोनेक्स में सायलो परियोजना में कार्यरत है। पुलिस ने इस आरोप को भी जांच के दायरे में लिया है।

सुरक्षा कर्मियों ने पकड़े गए रामकुमार पटेल को चोरी के सामान सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब फरार आरोपियों की भूमिका और चोरी की कथित साजिश के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने अखिलेश प्रताप सिंह, रामकुमार पटेल, मोहन पटेल और इंद्रकुमार यादव के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी रॉयल यात्री बस, दो की मौत, छह घायल; गंभीर यात्री रायपुर रेफर

Previous
November 15, 2026

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी रॉयल यात्री बस, दो की मौत, छह घायल; गंभीर यात्री रायपुर रेफर

Related Posts

कोरबा
कुसमुंडा खदान में चोरी की कोशिश नाकाम, एक युवक गिरफ्तार; निजी कंपनी के कर्मी पर साजिश में शामिल होने का आरोप
दीपक धामेचा
November 17, 2026
कोरबा
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी रॉयल यात्री बस, दो की मौत, छह घायल; गंभीर यात्री रायपुर रेफर
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
बिरदा में बसाहट को ग्रामीणों का साफ इनकार, सर्वमंगला नगर में पुनर्वास की मांग पर अड़े प्रभावित परिवार
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
छठ पर्व से पहले हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, बह गईं पूजा की तैयारियां; श्रद्धालुओं में आक्रोश
दीपक धामेचा
November 15, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.