cgnewshindi.com
November 17, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

छठ पर्व से पहले हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, बह गईं पूजा की तैयारियां; श्रद्धालुओं में आक्रोश

दीपक धामेचा
November 15, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

करन घाट सहित पुरानी बस्ती के छठ घाटों पर मची अफरा-तफरी, रात में अचानक पानी बढ़ने से बहे पूजा के मठ और टेंट; बिना सूचना पानी छोड़े जाने का आरोप
कोरबा(CG News)। कोरबा में पूर्वांचलवासियों का प्रमुख लोकपर्व छठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को खरना के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हुई। रविवार शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। इस बीच हसदेव नदी के किनारे स्थित छठ घाटों पर अचानक बढ़े जलस्तर ने श्रद्धालुओं की तैयारियों को प्रभावित कर दिया।

http://cgnewshindi.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0001.mp4

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे पुरानी बस्ती के करन घाट सहित हसदेव नदी किनारे स्थित आसपास के छठ घाटों पर अचानक पानी का स्तर बढ़ने लगा। देखते ही देखते नदी किनारे पूजा के लिए बनाए गए मठ और अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं पानी में बह गईं। इससे घाटों पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गौरतलब है कि रविवार शाम होने वाले संध्या अर्घ्य के लिए व्रतियों और उनके परिजनों ने घाटों पर पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। पूजा स्थल तैयार किए गए थे और बांस-बल्ली के सहारे टेंट भी लगाए गए थे। लेकिन देर रात अचानक पानी बढ़ने से श्रद्धालुओं की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में जल संसाधन विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि पिछले वर्ष भी छठ पर्व के दौरान दर्री बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण ऐसी ही स्थिति निर्मित हुई थी। उस समय भी बिना पूर्व सूचना पानी छोड़े जाने को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था।

इसके बावजूद एक बार फिर छठ पर्व के दौरान ऐसी घटना सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने या बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में पहले से सूचना देना बेहद जरूरी है। इससे घाट समितियां और व्रती समय रहते अपनी व्यवस्था सुरक्षित कर सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में छठ पर्व के दौरान ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जल संसाधन विभाग को उचित समन्वय और पूर्व सूचना की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

रेलवे लाइन से 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया

Next

बिरदा में बसाहट को ग्रामीणों का साफ इनकार, सर्वमंगला नगर में पुनर्वास की मांग पर अड़े प्रभावित परिवार

Next
November 15, 2026

बिरदा में बसाहट को ग्रामीणों का साफ इनकार, सर्वमंगला नगर में पुनर्वास की मांग पर अड़े प्रभावित परिवार

Previous
November 15, 2026

रेलवे लाइन से 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया

Related Posts

कोरबा
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी रॉयल यात्री बस, दो की मौत, छह घायल; गंभीर यात्री रायपुर रेफर
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
बिरदा में बसाहट को ग्रामीणों का साफ इनकार, सर्वमंगला नगर में पुनर्वास की मांग पर अड़े प्रभावित परिवार
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
छठ पर्व से पहले हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, बह गईं पूजा की तैयारियां; श्रद्धालुओं में आक्रोश
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
रेलवे लाइन से 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया
दीपक धामेचा
November 15, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.