cgnewshindi.com
November 20, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

परसदा में नया धान खरीदी केंद्र शुरू, 400 से अधिक किसानों को मिलेगी सुविधा; अब उपज बेचने दूर जाने की जरूरत नहीं

दीपक धामेचा
November 20, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

कोरबा(CG News)। धान खरीदी के सीजन में परसदा और आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी सहूलियत मिली है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ग्राम परसदा में नया धान खरीदी केंद्र शुरू कर दिया है। इससे अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

परसदा धान खरीदी केंद्र से परसदा, बापापुती, शिवपुर और फूलवारीपारी सहित आसपास के गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इस केंद्र में 400 से अधिक किसानों का पंजीयन किया गया है। केंद्र शुरू होने के साथ ही धान की खरीदी भी प्रारंभ हो गई है। खरीदी के पहले दिन 15 नवंबर को किसान विश्राम सिंह ने 10 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का विक्रय किया। वहीं, 18 नवंबर को महिला किसान रामकली तिवारी ने 53 क्विंटल 60 किलोग्राम धान बेचा।

नए खरीदी केंद्र में किसानों के बैठने सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पाली विकासखंड के ग्राम बोदलपारा निवासी किसान जानिक राम ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की 1010 किस्म की फसल लगाई है। इस वर्ष फसल भी अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि गांव के नजदीक ही धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

किसान जानिक राम ने धान विक्रय के साथ मिलने वाली अंतर राशि और आदान सहायता राशि को भी छोटे किसानों के लिए उपयोगी बताया। उनका कहना है कि इससे किसानों को आर्थिक रूप से सहारा मिलता है। नए खरीदी केंद्र की शुरुआत से क्षेत्र के किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा तथा धान विक्रय की प्रक्रिया भी पहले की अपेक्षा आसान होगी।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कोरबा नगर निगम में मजदूरों के नाम पर बड़ा खेल! 18 की जगह 75 श्रमिकों का दावा, निरीक्षण में उद्यानों से कर्मचारी नदारद; 7.92 लाख के भुगतान पर उठे सवाल

Next

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत: ई-केवाईसी नहीं होने पर भी नहीं कटेगा नाम, न ही बंद होगा राशन कार्ड

Next
November 20, 2026

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत: ई-केवाईसी नहीं होने पर भी नहीं कटेगा नाम, न ही बंद होगा राशन कार्ड

Previous
November 20, 2026

कोरबा नगर निगम में मजदूरों के नाम पर बड़ा खेल! 18 की जगह 75 श्रमिकों का दावा, निरीक्षण में उद्यानों से कर्मचारी नदारद; 7.92 लाख के भुगतान पर उठे सवाल

Related Posts

कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
पेट्रोल पंप के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं ने बांधा समां, ठहाकों से देर रात तक गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
कोरबा में खाद्य सुरक्षा पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल हेरिटेज इन का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.