cgnewshindi.com
November 28, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

संविधान की शपथ, नशामुक्त समाज का संकल्प: डाइट में युवाओं ने दिया विकसित भारत का संदेश

दीपक धामेचा
November 28, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

युवा संवाद-विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, नाट्य प्रस्तुति और क्विज के माध्यम से संविधान के मूल्यों व नशामुक्ति के प्रति जगाई जागरूकता

कोरबा(CG News)। संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), कोरबा में माय भारत के तत्वावधान में ‘युवा संवाद-विकसित भारत 2047’ तथा नशामुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल तथा जनभागीदारी सलाहकार समिति के सदस्य युवराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूथ आइकॉन गगन शर्मा और माय भारत की युवा भारत प्रभारी ईशा गौतम की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। युवाओं को खुद नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं अध्यापकों ने भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं नशामुक्ति विषय पर आधारित रोल प्ले के जरिए विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य रामहरि सराफ ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इसके साथ ही उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर माय भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक लखनलाल धीवर ने किया। अंत में सहायक प्राध्यापक अलखनंदा दत्त ने अतिथियों, संस्थान के समस्त स्टाफ, अध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के स्टाफ और छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

कोरबा में 4 दिसंबर को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1355 पदों पर होगी भर्ती

Next

हाथियों के डर से बदलेगी धान भंडारण व्यवस्था, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का केंद्र

Next
November 28, 2026

हाथियों के डर से बदलेगी धान भंडारण व्यवस्था, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का केंद्र

Previous
November 28, 2026

कोरबा में 4 दिसंबर को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1355 पदों पर होगी भर्ती

Related Posts

कोरबा
हाथियों के डर से बदलेगी धान भंडारण व्यवस्था, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का केंद्र
दीपक धामेचा
November 28, 2026
कोरबा
संविधान की शपथ, नशामुक्त समाज का संकल्प: डाइट में युवाओं ने दिया विकसित भारत का संदेश
दीपक धामेचा
November 28, 2026
कोरबा
कोरबा में 4 दिसंबर को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1355 पदों पर होगी भर्ती
दीपक धामेचा
November 28, 2026
कोरबा
गेवरा में टेबल टेनिस का रोमांच शुरू, एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
दीपक धामेचा
November 27, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.