cgnewshindi.com
November 10, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

जिला जेल में बंदियों से जाना समस्याओं का हाल, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

दीपक धामेचा
September 25, 2026 2 Mins Read
57 Views
0 Comments

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व कलेक्टर ने किया संयुक्त निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा। जिला जेल कोरबा में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लेते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, स्वच्छता और विधिक सहायता की स्थिति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण दल ने बंदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव ने जेल अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को बंदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सहायक जेल अधीक्षक से बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य सामग्री, भोजन एवं स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भोजन की गुणवत्ता का भी लिया जायजा
संयुक्त निरीक्षण दल ने जेल के भोजनालय का निरीक्षण कर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बंदियों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।

बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, जमानत की प्रक्रिया तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जेल में निरुद्ध प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके अधिकारों और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी मिले तथा आवश्यकता होने पर उसे उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के अंत में जेल प्रशासन को बंदियों की मूलभूत आवश्यकताओं, स्वास्थ्य, भोजन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री मयुरा गुप्ता, प्रतिधारक अधिवक्ता शिल्पा दांडेकर, दीपेश भारती, राकेश डांडी (एसडीओ),चंचल श्रीवास्तव (डीटीआईसी),डी.पी.एस. कंवर,सहायक जेल अधीक्षक अमितेश साहू सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

KORBA:आपत्ति और व्यापारिक भय के मध्य नहर की जमीन का सीमांकन

Next

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

Next
September 25, 2026

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

Previous
September 25, 2026

KORBA:आपत्ति और व्यापारिक भय के मध्य नहर की जमीन का सीमांकन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

कोरबा
कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का भव्य शुभारंभ
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
परसाखोला वाटरफॉल पर युवकों की बेरहमी से पिटाई,वीडियो वायरल
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
दीपका-पाली मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
दीपक धामेचा
November 10, 2026
कोरबा
छठ पूजा की तैयारियों के बीच सर्वमंगला घाट में खोदे गए गड्ढे बने चिंता का विषय, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
दीपक धामेचा
November 10, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.