cgnewshindi.com
November 15, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

धागों से संवर रहा भविष्य, कोसा बुनाई के हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर मीनाक्षी

दीपक धामेचा
November 14, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

बालकोनगर / कोरबा। हुनर जब हौसलों से मिलता है, तो आत्मनिर्भरता की नई राहें खुलने लगती हैं। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी कोरबा के शांतिनगर की रहने वाली मीनाक्षी पटवा की है, जो कोसा बुनाई का हुनर सीखकर न केवल अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक मजबूती में भी योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली मीनाक्षी आज अपने हुनर और मेहनत से एक नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं। सितंबर माह से शुरू हुई उनकी लूम ट्रेनिंग अब उनके जीवन में बदलाव और आत्मविश्वास का माध्यम बन चुकी है। प्रशिक्षण के दौरान वे कपड़ा बुनने, धागों को जोड़ने और लूम की बारीकियों को समझने जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीख रही हैं।

स्व सहायता समूह ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

मीनाक्षी को बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़ी स्व सहायता समूह ‘नई किरण’ के माध्यम से कोसाकारी प्रशिक्षण की जानकारी मिली। समूह की महिलाओं के प्रोत्साहन और सहयोग ने उन्हें प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने इस हुनर को अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार बनाने का संकल्प लिया।

मीनाक्षी बताती हैं कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई है। सबसे खास बात यह है कि भविष्य में वे अपनी सुविधानुसार काम कर सकेंगी। इससे उन्हें परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ अपने फैसले स्वयं लेने का अवसर भी मिलेगा।

हुनर के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास और आत्मसम्मान

मीनाक्षी के लिए कोसा बुनाई सीखना महज एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने की शुरुआत है। वे चाहती हैं कि उनके स्व सहायता समूह की अन्य महिलाएं भी इस अवसर का लाभ उठाएं। उनका मानना है कि घरेलू जिम्मेदारियों के बीच भी महिलाएं अपनी सुविधानुसार हुनर सीखकर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकती हैं।

पारंपरिक कला को बढ़ावा, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

बालको का कोसाकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय पारंपरिक कला और कौशल को संरक्षित करने के साथ महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, हुनर और आत्मविश्वास से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मीनाक्षी की यह कहानी बताती है कि आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है एक अवसर, सीखने का जज्बा और आगे बढ़ने का हौसला। जब महिलाओं के हाथों में हुनर आता है, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करती हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी स्थापित करती हैं।

धागों से बुन रही हैं हुनर के सपने, और उसी हुनर से अपने आत्मनिर्भर भविष्य की नई तस्वीर गढ़ रही हैं मीनाक्षी पटवा।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी और सुपारी किलर को उम्रकैद, 50 हजार की दी थी सुपारी

Next

जांजगीर में दिनदहाड़े 10 लाख की सनसनीखेज लूट, छत के रास्ते घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को पीटा, जेवर और नकदी लेकर फरार

Next
November 14, 2026

जांजगीर में दिनदहाड़े 10 लाख की सनसनीखेज लूट, छत के रास्ते घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को पीटा, जेवर और नकदी लेकर फरार

Previous
November 14, 2026

पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी और सुपारी किलर को उम्रकैद, 50 हजार की दी थी सुपारी

Related Posts

कोरबा
श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
16 नवंबर को कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
उपभोक्ता फोरम के वारंट पर मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
दीपक धामेचा
November 14, 2026
कोरबा
धागों से संवर रहा भविष्य, कोसा बुनाई के हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर मीनाक्षी
दीपक धामेचा
November 14, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.