cgnewshindi.com
November 20, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव, भजनों से गूंजेगा मंदिर परिसर

दीपक धामेचा
November 20, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

बाबा श्याम का होगा भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार, संगीतमय अखंड ज्योत पाठ के साथ सजेगा छप्पन भोग; रायपुर के प्रसिद्ध भजन गायक तरुण सोनी एवं शुभम गोयल एंड पार्टी देंगे भजनों की प्रस्तुति

कोरबा(CG News)। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में आगामी 21 नवंबर 2026, शनिवार को कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर में श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पावन द्वादशी (बड़ी बारस) के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिवार द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही संगीतमय अखंड ज्योत पाठ, भजन संध्या, छप्पन भोग और भव्य महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वर्ष में एक बार होने वाले विशेष स्वरूप के होंगे दर्शन

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी यानी बड़ी बारस का खाटू श्याम भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व है। राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध खाटू धाम में इस अवसर पर विशाल धार्मिक मेले का आयोजन होता है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। इसी श्रद्धा और धार्मिक परंपरा के अनुरूप श्री सप्तदेव मंदिर में भी जन्मोत्सव को विशेष भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम दरबार में बाबा का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। बाबा के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए श्याम भक्तों में विशेष उत्साह रहता है।

दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक होगा संगीतमय अखंड ज्योत पाठ

जन्मोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक श्री श्याम दरबार में संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन होगा। इसमें भक्ति संगीत की प्रस्तुति देने के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक तरुण सोनी एवं शुभम गोयल एंड पार्टी को आमंत्रित किया गया है। उनके सुमधुर भजनों से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर होगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लेंगे।

छप्पन भोग और महाआरती से सजेगी जन्मोत्सव की शाम

धार्मिक आयोजनों की अगली कड़ी में शाम 7 बजे बाबा श्याम को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात भव्य महाआरती होगी और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और जयकारों से गूंज उठेगा।

सपरिवार शामिल होकर प्राप्त करें बाबा श्याम का आशीर्वाद : अशोक मोदी

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्याम भक्तों से इस पावन जन्मोत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु अपने इष्ट-मित्रों एवं परिवारजनों के साथ श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के अलौकिक स्वरूप के दर्शन करें तथा अखंड ज्योत पाठ, भजन संध्या, छप्पन भोग और महाआरती में सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

मंदिर परिवार ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भक्तिमय आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। आइए, बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर उनके श्रीचरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

शादी का डिजिटल कार्ड बना साइबर ठगी का हथियार, 98 हजार की चपत लगाने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार

Next

कोरबा नगर निगम में मजदूरों के नाम पर बड़ा खेल! 18 की जगह 75 श्रमिकों का दावा, निरीक्षण में उद्यानों से कर्मचारी नदारद; 7.92 लाख के भुगतान पर उठे सवाल

Next
November 20, 2026

कोरबा नगर निगम में मजदूरों के नाम पर बड़ा खेल! 18 की जगह 75 श्रमिकों का दावा, निरीक्षण में उद्यानों से कर्मचारी नदारद; 7.92 लाख के भुगतान पर उठे सवाल

Previous
November 20, 2026

शादी का डिजिटल कार्ड बना साइबर ठगी का हथियार, 98 हजार की चपत लगाने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार

Related Posts

कोरबा
दीपका में बेकाबू बोलेरो का कहर, पार्किंग में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; लाखों का नुकसान
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
पेट्रोल पंप के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं ने बांधा समां, ठहाकों से देर रात तक गूंजता रहा कोरबा का ओपन थिएटर
दीपक धामेचा
November 20, 2026
कोरबा
कोरबा में खाद्य सुरक्षा पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल हेरिटेज इन का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश
दीपक धामेचा
November 20, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.