cgnewshindi.com
November 17, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

रेलवे लाइन से 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया

दीपक धामेचा
November 15, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

घुड़देवा क्षेत्र से 300 मीटर कॉपर कैटेनेरी वायर पार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, वारदात में इस्तेमाल मॉडिफाइड बाइक जब्त

कोरबा।(CG News) गेवरारोड-पेंड्रारोड नई रेलवे लाइन परियोजना के घुड़देवा क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण के लिए लगाए गए करीब 300 मीटर कॉपर कैटेनेरी वायर की चोरी के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के साथ चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मॉडिफाइड मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी अभिषेक कुमार पंडित ने थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर की सुबह के बीच घुड़देवा क्षेत्र में निर्माणाधीन नई रेलवे लाइन पर विद्युत प्रवाह के लिए लगाई गई लगभग 300 मीटर कॉपर कैटेनेरी वायर अज्ञात चोरों ने पार कर दी। चोरी गए तार की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी किया गया कॉपर वायर कबाड़ी के माध्यम से बेचा गया है। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने संदेहियों गुलशन बर्मन और गिरीलाल पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी के तार को कबाड़ी दुकान में बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सिद्ध कुमार बघेल को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने चोरी करने वाले दोनों आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को भी कानून के शिकंजे में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मॉडिफाइड मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 US 0450 जब्त की है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गुलशन बर्मन, गिरीलाल पटेल और सिद्ध कुमार बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 225/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 238(ग), 3(5) एवं 317(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार साव, प्रधान आरक्षक मिलिंद देवांगन, आरक्षक नंदलाल टंडन, आरक्षक 779 हरिश मरावी, आरक्षक 742 मुकेश यादव, महिला आरक्षक 287 सुमन पोर्ते एवं महिला आरक्षक 625 कल्पना डहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा

Next

छठ पर्व से पहले हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, बह गईं पूजा की तैयारियां; श्रद्धालुओं में आक्रोश

Next
November 15, 2026

छठ पर्व से पहले हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, बह गईं पूजा की तैयारियां; श्रद्धालुओं में आक्रोश

Previous
November 14, 2026

श्री अग्रसेन गौधाम में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के बाद होगा भव्य भंडारा

Related Posts

कोरबा
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी रॉयल यात्री बस, दो की मौत, छह घायल; गंभीर यात्री रायपुर रेफर
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
बिरदा में बसाहट को ग्रामीणों का साफ इनकार, सर्वमंगला नगर में पुनर्वास की मांग पर अड़े प्रभावित परिवार
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
छठ पर्व से पहले हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, बह गईं पूजा की तैयारियां; श्रद्धालुओं में आक्रोश
दीपक धामेचा
November 15, 2026
कोरबा
रेलवे लाइन से 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया
दीपक धामेचा
November 15, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.