cgnewshindi.com
November 28, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

कोरबा में बाल विवाह के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

दीपक धामेचा
November 28, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

कलेक्टोरेट से घंटाघर तक गूंजा बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने लिया कुरीति मिटाने का संकल्प

कोरबा(CG News)। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कोरबा में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

http://cgnewshindi.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261128-WA0005.mp4

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 27 नवंबर को बाल विवाह, बाल्यावस्था एवं जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और हार्ड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त कोरबा अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र के संकाय सदस्य लक्ष्मीकांत साहू, ग्राम पंचायत कोलगा की पंचायत सचिव सूरज कुमारी और एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी की सेक्टर पर्यवेक्षक स्वाति राठौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और समाज में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डिम्पल भेड़िया तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर से शुरू हुई रैली कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक और निहारिका मार्ग से होते हुए घंटाघर स्थित ओपन थिएटर ऑडिटोरियम पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य माया रूपेश कंवर, नगर निगम के रामेश्वर कंवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र देव सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दया दास महंत, चाइल्ड राइट्स एसोसिएट नीलू पटेल, नीति आयोग के प्रतिनिधि, हार्ड संस्था के जिला समन्वयक गोपाल प्रसाद यादव तथा स्रोत संस्था के संचालक डिक्शन मसीह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रैली में शामिल बच्चों, किशोरियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला समूहों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर बाल विवाह के विरुद्ध आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर परिवार और नागरिक की जिम्मेदारी है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

हाथियों के डर से बदलेगी धान भंडारण व्यवस्था, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का केंद्र

Previous
November 28, 2026

हाथियों के डर से बदलेगी धान भंडारण व्यवस्था, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का केंद्र

Related Posts

कोरबा
कोरबा में बाल विवाह के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली
दीपक धामेचा
November 28, 2026
कोरबा
हाथियों के डर से बदलेगी धान भंडारण व्यवस्था, लबेद में बनेगा 10 लाख क्विंटल क्षमता का केंद्र
दीपक धामेचा
November 28, 2026
कोरबा
संविधान की शपथ, नशामुक्त समाज का संकल्प: डाइट में युवाओं ने दिया विकसित भारत का संदेश
दीपक धामेचा
November 28, 2026
कोरबा
कोरबा में 4 दिसंबर को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1355 पदों पर होगी भर्ती
दीपक धामेचा
November 28, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.