cgnewshindi.com
November 8, 2026
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति

Type and hit Enter to search

cgnewshindi.com
  • होम
  • जाने हमारे बारे में
  • संपर्क
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ
  • जुर्म
  • दुर्घटना
  • राजनीति
छत्तीसगढ़' हिंदी न्यूज़
cgnewshindi.com

छत्तीसगढ़ एवं देश के हिंदी न्यूज़

  • Home Page
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
कोरबा

SECL कुसमुंडा और आरकेटीसी कंपनी की मनमानी: राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्राकृतिक आवास और कब्रिस्तान को समतल कर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी, लोजपा (रामविलास) ने एफआईआर की मांग की

दीपक धामेचा
November 8, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

कोरबा(CG News)कोरबा:-एसईसीएल (SECL) कुसमुंडा क्षेत्र और अनुबंधित कंपनी आरकेटीसी (RKTC) पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कोरबा कलेक्टर, वनमंडलाधिकारी और पर्यावरण मंडल कोरबा के उप क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्राकृतिक आवास और वनों का विनाश
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुसमुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरमपुर के पास स्थित ओवरबर्डन डंप (Overburden Dump) क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सघन पौधारोपण किया गया था, जो अब जंगल का रूप ले चुका है, इस क्षेत्र में भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Indian Peafowl) बड़ी संख्या में निवास करता है, और यह उनका प्राकृतिक आवास स्थल है।
आरोप है कि एसईसीएल प्रबंधन और ठेका कंपनी आरकेटीसी द्वारा नियम विरुद्ध लिए गए अनुमति के के आधार पर भारी मशीनों, पोकलेन और डोजर का उपयोग करके इस हरे-भरे जंगल को समतल किया जा रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से राष्ट्रीय पक्षी मोर का आवास नष्ट हो रहा है, और उनके जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
कब्रिस्तान और धार्मिक आस्था से खिलवाड़
पत्र में यह भी उजागर किया गया है कि जिस स्थान पर अवैध आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है, वहां वर्षों पुराना मृत्यु व्यक्तियों के कब्रिस्तान कब्रिस्तान स्थित है। एसईसीएल और ठेका कंपनी द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर मिट्टी की फिलिंग (समतलीकरण) कर दी गई है, जिससे कई पुरानी कब्रें/मठ पूरी तरह मिट्टी में दब गई हैं। इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को भारी ठेस पहुँची है, और जनाक्रोश बढ़ रहा है।
FIR दर्ज करने और निर्माण कार्य रोकने की मांग
लोजपा (रामविलास) के कोरबा जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने जिला प्रशासन, वन विभाग और पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा से मांग की है कि:
* एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और आरकेटीसी कंपनी के जिम्मेदारों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के तहत तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए ।
* कब्रिस्तान की भूमि पर किए जा रहे अवैध समतलीकरण और नियम विरुद्ध आवासीय कॉलोनी निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए।
* राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
लोजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, और यदि आवश्यकता पड़ा तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा, क्योंकि मामला अति संवेदनशील है राष्ट्रीय पक्षी मोर के आवास को नष्ट करना एवं मृत व्यक्ति के कब्रिस्तान पर आवासीय कॉलोनी खड़ी करने का लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि मेरे द्वारा दिए गए आवेदन से संबंधित साक्ष्य मेरे पास ऑडियो वीडियो और दस्तावेज के रूप में उपलब्ध है, कोरबा जिला शासन और प्रशासन इतने बड़े मामले को क्यों दबा रहा है यह समझ के परे है।

Share Article

Follow Me Written By

दीपक धामेचा

Other Articles

Previous

न्यूज पोर्टलों को कमतर आंकना बदलते वक्त की हकीकत को नकारने जैसा है।

Previous
November 8, 2026

न्यूज पोर्टलों को कमतर आंकना बदलते वक्त की हकीकत को नकारने जैसा है।

Related Posts

कोरबा
SECL कुसमुंडा और आरकेटीसी कंपनी की मनमानी: राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्राकृतिक आवास और कब्रिस्तान को समतल कर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी, लोजपा (रामविलास) ने एफआईआर की मांग की
दीपक धामेचा
November 8, 2026
कोरबा
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर 78 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित
दीपक धामेचा
November 6, 2026
कोरबा
धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ
दीपक धामेचा
November 6, 2026
कोरबा
कटघोरा की आगजनी से भी नहीं लिया सबक! महेशपुर में नियमों को ताक पर रखकर पटाखा कारोबार, क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार अफसर
दीपक धामेचा
November 6, 2026
cgnewshindi.com
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact us

CgNewsHindi.com © 2026. All Rights Reserved.